Skip to main content

खेल-खेल में Google Pay पर मिल रहा है बंपर कैशबैक, जानें कैसे उठाएं फायदा

 

Google Pay Go India Offer: गूगल पे गो इंडिया एक गेम है जिसे खेलकर आप कैशबैक हासिल कर सकते हैं. गेम में शामिल होकर आप न्यूनतम 101 रुपये और अधिकतम 501 रुपये का निश्चित रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं.



Google Pay Go India Offer: गूगल पे (Google Pay) अपने यूजर्स के लिए नए-नए बेहतरीन ऑफर्स लाता रहता है. गूगल पे साल भर में ज्यादा से ज्यादा कैशबैक वाले कई बेहतरीन ऑफर्स पेश करता रहता है. कंपनी के नए गूगल पे गो इंडिया ऑफर (Go India Offer) से यूजर्स को काफी फायदा हो रहा है. गो इंडिया ऑफर के जरिए यूजर्स को जबर्दस्त कैश बैक (Cashback) मिलता है. तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि गूगल पे गो इंडिया ऑफर क्या है और इसका फायदा यूजर्स कैसे उठा सकते हैं.जानकारी के मुताबिक गूगल पे के अन्य ऑफर्स की ही तरह गो इंडिया भी एक ऑफर ही है. दरअसल, यह एक गेम है जिसे खेलकर आप कैशबैक हासिल कर सकते हैं. गेम में शामिल होकर आप न्यूनतम 101 रुपये और अधिकतम 501 रुपये का निश्चित रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं.


कैसे काम करता है गूगल पे गो इंडिया ऑफर
सबसे पहले आप अपनी यात्रा की शुरुआत दो में से किसी भी एक शहर का चयन करना होगा. उसके बाद आपको उस शहर से देश के अलग-अलग शहर को विजिट करना है. इस गेम में आपको अलग-अलग शहर के लिए आपको टिकट और किलोमीटर की जरूरत पड़ती है. गेम की शुरुआत में आपको 2 टिकट और 3 हजार किलोमीटर दिया जाता है. इसके जरिए आप तीन-चार शहर को विजिट कर सकते हैं. आपको सभी शहर को विजिट करने के लिए टिकट के साथ किलोमीटर को कलेक्ट करना होगा.ये है गेम खेलने का तरीका

गूगल पे एप के होम पेज पर स्क्राल डाउन करके नीचे आपको गो इंडिया का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा और उस पर आपको क्लिक करना है. क्लिक करने के बाद आपको ऑफर और रिवॉर्ड ऑप्शन साइड में दिखाई पड़ेगा.  इसके अलावा आपको इंटर गेम पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको स्टार्ट प्ले पर क्लिक करना है. स्क्रीन पर ही गेम का पूरा प्रोसेस दिया गया है. साथ ही यहां पर भारत का मैप दिखाई पड़ेगा, आपको यहां पर एक शहर का चुनाव करना है. वहां पर अमृतसर और बेंग्लुरु दो शहर दिखाई पड़ते हैं. वहां पर आपको लेट्स गो बटन पर क्लिक करना होगा.इस प्रक्रिया के बाद स्क्रीन पर आपको एक प्लाइंट इमेज आता है आपको उस पर क्लिक करना जरूरी है. उसके बाद आपको 2 टिकट मिलेंगे. इसके अलावा आपको 3 हजार किलोमीटर भी मिलेगा. इस प्रक्रिया के बाद आपको नेक्सट बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद जब आप दूसरे शहर को विजिट करते हैं तो इसमें आपका एक टिकट खर्च हो जाता है. साथ ही कुछ किलोमीटर भी खर्च हो जाते हैं. इस प्रक्रिया के बाद स्क्रीन पर आपको जिस भी शहर को विजिट को करना चाहते हैं तो आपको उस शहर के नीचे गो बटन को क्लिक करना होगा. उसके बाद दोनों शहर के बीच में अंतर के मुताबिक किलोमीटर आपके प्वाइंट में कम हो जाएंगे. चूंकि आपने अभी तक सिर्फ दो ही शहर को विजिट किया है और आपको अभी कई शहरों को विजिट करना है. ऐसे में आपको गूगल पे की ओर से रिवॉर्ड भी मिलेंगे. आप अगर ज्यादा किलोमीटर चाहते हैं तो आपको गूगल पे के जरिए मोबाइल रिचॉर्ड, डीटीएच रिचार्ज आदि कर सकते हैं. या फिर किसी मर्चेंट को भुगतान कर सकते हैं. आप जैसे ही देश के सभी प्रदेशों का विजिट कर लेंगे आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा और उस स्क्रैच कार्ड में न्यूनतम 101 रुपये-501 रुपये का कैशबैक मिलेगा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहारः नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग

  बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है, हालांकि वे अगली व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं सीएम नीतीश ने राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की भी सिफारिश की। राज्यपाल फागू चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकृति प्रदान करते हुए अगली मंत्रिपरिषद के गठन तक उन्हें पद पर (कार्यवाहक मुख्यमंत्री) बने रहने को कहा । राज्यपाल सचिवालय के बयान से यह जानकारी मिली है । राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग राजभवन सचिवालय के बयान के अनुसार, बिहार मंत्रिपरिषद के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा पर राज्यपाल ने भारत के संविधान प्रदत्त अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा को आज विघटित कर दिया है । नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना जाएगा बहरहाल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की संयुक्त बैठक रविवार ...

'दुश्मन से दोस्त' बने जीतन राम मांझी बोले- 'नीतीश कुमार की कैबिनेट में अब मंत्री नहीं बनना'

  NDA के साथ मिलकर इन चुनावों में चार सीटें जीतने वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल होने की संभावना से इनकार कर दिया है. पटना:  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के प्रमुख  जीतन राम मांझी  (Jitan Ram Manjhi) गुरुवार को अपने चार सदस्यीय विधायक दल के नेता चुने गए. मांझी के यहां स्थित आवास पहुंचे ‘हम' के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी विधायक दल का नेता चुना. बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर ‘हम' के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मांझी को सम्मानित किया गया. मांझी निवर्तमान विधानसभा में ‘हम' के अकेले विधायक हैं. मांझी ने कहा कि एक बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह अब  नीतीश कुमार  के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे. बाद में पत्रकारों से बातचीत में मांझी ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को राज्य की प्रगति के लिए एनडीए में शामिल होने की सलाह दी. मांझी ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर जहां तक मेरा मानना है तो हम कहेंगे कि कांग्रेस क...